झारखण्ड में दूसरे चरण का मतदान जारी
राज्य में सुरक्षा कारणों से मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ। मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। नक्सलियों ने चुनाव के बहिष्कार को ऐलान किया है।
दूसरे चरण के मतदान में कुल 259 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए लगभग 35,000 सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वायु सेना के चार हेलीकॉप्टरों की भी तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications