अमेरिका में 4 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस मॉरिस क्लेमोंस (37) की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह वह सिएटल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
सिएटल के सहायक पुलिस प्रमुख जिम पुगेल ने बताया, "क्लेमोंस को मार गिराने वाले पुलिस अधिकारी को कोई चोट नहीं आई। इस मामले में जांच की जा रही है।"
गौरतलब है कि रविवार को चारों पुलिस अधिकारियों की हत्या उस समय की गई जब वे टाकोमा में मैक्कोर्ड वायु सैन्य ठिकाने के निकट एक दुकान पर कॉफी पी रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications