भोपाल पर छाया हादसे की दुखद यादों का साया
भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन ने शाहजहानी पार्क में चित्रों की प्रदर्शनी लगाकर दो-तीन दिसंबर 1984 की रात हुए हादसे की विभीषिका को दर्शाने का प्रयास किया। वहीं मशाल जुलूस निकालकर केंद्र और राज्य सरकारों सहित डाव केमिकल्स की जमकर आलोचना की गई। साथ ही लोगों ने इस भयंकर हादसे का शिकार बने उन लोगों को याद किया।
भोपाल गैस हादसे की बरसी पर तीन दिसंबर को गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों के अलावा राज्य सरकार ने भी श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया है। बरकतउल्ला भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications