हरियाणा में खुलेंगे 1,000 वरिष्ठ नागरिक केंद्र
राज्य के वित्त मंत्री अजय सिंह यादव ने कहा, " वरिष्ठ नागरिक केंद्रों के बन जाने के बाद वरिष्ठ नागरिक सार्थक ढंग से अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं।"
हरियाणा सरकार पूरे राज्य में वरिष्ठ नागरिक केंद्रों के निर्माण पर 1.6 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक केंद्रों को सामान खरीदने के लिए 15,000 रुपये दिए जाएंगे और 50,000 रुपये प्रत्येक जिले में इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दिए जाएंगे।
वरिष्ठ नागरिक केंद्र गांवों में स्थानीय ग्राम पंचायत के सहयोग से खुलेंगे। गांव में एक से अधिक वरिष्ठ नागरिक केंद्र खुलना उस गांव की संरचना पर निर्भर करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications