भारी मात्रा में हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
जिले के शक्तिनगर थाना-प्रभारी आर.डी.चौहान ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "सूचना के आधार पर मंगलवार रात एक मुठभेड़ के बाद मुहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मुहम्मद अंसारी के पास से 16 रिवॉल्वर (32 बोर) और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।"
थाना-प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति झारखण्ड के गढ़वा जिले का रहने वाला है। आशंका है कि वह इन हथियारों को नक्सलियों को पहुंचाने जा रहा था। हालांकि पूछताछ में उसने नक्सलियों से संबंध होने की बात स्वीकार की है। मुहम्मद अंसारी से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications