265 मिग लड़ाकू विमानों की दुर्घटना में 140 लोगों की मौत
रक्षा मंत्री ने कहा, "पिछले दो दशकों यानी अप्रैल 1989 से लेकर 26 नवंबर 2009 तक वायु सेना के 265 मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। इन दुर्घटनाओं में कुल 96 सरकारी कर्मचारी और 44 आम नागरिक मौत का शिकार हुए हैं। "
एंटनी ने कहा कि विमानों को उड़ाने से पहले सभी सावधानियां बरती जाती हैं। प्रत्येक वायु सेना विमान की दुर्घटना की जांच कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के तहत की जाती है और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों इसके लिए कारगर कदम उठाया जाता है।
वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " मिग-21 विमानों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन विमानों की यांत्रिक प्रणाली बहुत पुरानी हो चुकी है।"
गौरतलब है कि मिग-21 विमानों को हटाने की अंतिम समय सीमा 2011 तक रखी गई है, लेकिन विमानों की खरीद और देशीकरण की प्रक्रिया बहुत धीमी होने के कारण इसे आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications