मेघालय सीमा पास से 2 संदिग्ध लश्कर आतंकवादी गिरफ्तार
गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने नई दिल्ली में कहा, " बीएसएफ के अधिकारियों ने मेघालय सीमा के पास से लश्कर-ए-तैयबा के दक्षिण भारत के प्रमुख टी.नजीर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।"
गृह सचिव ने कहा कि दोनों संदिग्ध आतंकवादियों को सीमा पार से उठाया गया। उनसे पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि टी.नजीर पर वर्ष 2005 में बेंगलुरु स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में हुए आतंकवादी हमले में शामिल होने का कथित आरोप है। इस आतंकवादी हमले में संस्थान के प्रोफेसर एम.सी. पुरी की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications