प्रभा राव राजस्थान की कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त
राष्ट्रपति भवन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ने प्रभा राव को अपने प्रदेश के साथ-साथ स्थायी नियुक्ति होने तक राजस्थान से जुड़े कार्यो को भी देखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
पूर्व विदेश सचिव और राजस्थान के राज्यपाल सिंह का सोमवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था। राष्ट्रपति ने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक मशहूर कूटनीतिज्ञ थे।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "देश ने एक जाने-माने कूटनीतिज्ञ, जानकार प्रशासक और सम्मानित शख्सियत को खो दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications