भारत-बांग्लादेश मिलकर करेंगे आतंकवाद का मुकाबला
दोनों देशों के बीच दो दिनों तक चली गृह सचिव स्तरीय वार्ता में आतंकवाद का मुद्दा हावी रहा। इस वार्ता के दौरान भारत के गृह सचिव गोपाल के. पिल्लई और बांग्लादेश के गृह सचिव ने भाग लिया। दोनों पक्षों के बीच सूचना के तत्काल आदान-प्रदान को लेकर सहमति बनी जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
यहां जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "दोनों पक्ष आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा करते हैं। साथ ही दोनों देशों ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की।"
इस बैठक के दौरान आपराधिक मामलों में आपस में कानूनी सहायता, आतंकवाद का मुकाबला और कैदियों के हस्तांतरण संबंधी समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की 18 दिसम्बर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दौरे के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications