स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता फैलायगी 'रेड रिबन एक्सप्रैस'

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। एड्स जागरूकता यात्रा शुरू करने वाली रेड रिबन एक्सप्रैस अब स्वाइन फ्लू के प्रति भी जागरूकता फैलाएगी। देश में स्वाइन फ्लू से अब तक 580 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 18,000 लोग इससे संक्रमित हुए थे।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के सहायक महानिदेशक अजय खरे ने आईएएनएस से कहा, "यह रेलगाड़ी अपनी सालभर की यात्रा में जिन 10,000 गांवों से होकर गुजरेगी वहां स्वाइन फ्लू की जानकारी देगी।"

उन्होंने कहा की रेलगाड़ी का एक पूरा डिब्बा स्वाइन फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के संबंध में जानकारी देगा।

रेड रिबन एक्सप्रैस 141 जिलों के एचआईवी/एड्स तेजी से फैलने वाले क्षेत्रों के तहत आने वाले 152 स्टेशनों पर रुकेगी जहां वह रोग के संबंध में लोगों के बीच जानकारी पहुंचाएगी और रोग के प्रति लोगों के बीच की गलत अवधारणाओं को दूर करने की कोशिश करेगी।

इस रेलगाड़ी के विभिन्न स्थानों पर रुकने के दौरान स्वयंसेवक एचआईवी/एड्स से ग्रस्त मरीजों के प्रति कलंक और भेदभाव को दूर करने की दिशा में, बीमारी के संक्रमण के प्रति लोगों की समझ विकसित करने में मदद करेंगे। वे स्वाइन फ्लू के संबंध में भी बात करेंगे।

चिकित्सकों व स्वयंसेवकों सहित आठ डिब्बों वाली यह रेलगाड़ी सामान्य स्वास्थ्य के संबंध में भी लोगों की जानकारी बढ़ाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि चूंकि राजस्थान में स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है इसलिए रेलगाड़ी सबसे पहले वहीं रुकेगी। वह श्रीगंगानगर पहले ही पहुंच चुकी है। वह अगले 14 दिनों में राज्य के आठ स्थानों पर रुककर जागरूकता फैलाएगी।

पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान राजस्थान में एच1एन1 वायरस के संक्रमण से 46 लोग मारे गए हैं जबकि करीब 1,000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+