उड़ीसा में नक्सली हिंसा में अब तक 72 गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव पांडा ने आईएएनएस को बतया, " हमने तेंतूली पडार गांव से एक नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस मामले में 72 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।"
गौरतलब है कि राजधानी भुवनेश्वर से 500 किलोमीटर दूर नरायणपाटन कस्बे में पुलिस थाने पर आठ नंवबर को 300 से अधिक लोगों ने हमला कर थाने में रखे हथियार लूट लिए थे।
इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद पुलिस नारायणपाटन प्रखण्ड के कई गांवों में कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी लोग नक्सलियों द्वारा समर्थित चासी मुलिया आदिवासी संघ (सीएमएएस) के कार्यकर्ता हैं। हालांकि, सीएमआईएस संगठन ने नक्सलियों के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications