नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन के लिए 16 गिरफ्तार
विरोध रैली का नेतृत्व प्रोफेसर फणीन्द्र नेपाल कर थे। उन्होंने कहा,"ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल के बीच वर्ष 1816 में विवादस्पद सुगौली संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। उस दौरान नेपाल ने ब्रिटिश उपनिवेश भारत को अपना एक तिहाई हिस्सा देना स्वीकार किया था।"
उन्होंने कहा, "हम लोग 2 दिसम्बर को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम इस संधि को रद्द करने की मांग करते है।"
काठमांडू के लाइंचौर इलाके में मंगलवार को करीब 100 की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास से कुछ दूर धरना दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications