इसरो ने विदेशी उपग्रहों की लांचिंग से की 1 अरब रुपये की कमाई
विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोकसभा में बुधवार को कहा, "पिछले तीन वर्षो के दौरान अन्य देशों के लिए 12 उपग्रहों की लांचिंग की गई। इनमें चालू वर्ष के दौरान लांच किए गए छह छोटे अकार (नैनो) के उपग्रह भी शामिल हैं।"
चव्हाण ने कहा कि अपने उपग्रहों की लांचिंग में इसरो की मदद लेने वालों में इंडोनेशिया, अर्जेटीना, इटली, इजरायल, कनाडा और जर्मनी प्रमुख देश हैं।
पिछले तीन वर्षो में इसरो ने एक अरब रुपये से अधिक की कमाई की है। इजरायल ने अपने उपग्रहों की व्यावसायिक लांचिग के लिए 54.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यहीं पर इटली ने इसी काम के लिए इसरो को 40.70 करोड़ रुपये अदा किए हैं। जबकि इंडोनेशिया से 1.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और कनाडा से इसरो को दो करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications