दिल्ली में डेंगू से एक और मौत
दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 12 नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 1,106 तक पहुंच गई है।
दिल्ली में डेंगू के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, " डेंगू की वजह से मरने वाले 45 वर्षीय निशिपाल पूर्वी दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले थे। निशिपाल को 21 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।
उनकी मौत सेंट स्टीफेंस अस्पताल में 30 नवंबर को हुई। इसके साथ ही दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।"
अधिकारियों के अनुसार 15 डिग्री से कम तापमान से नीचे डेंगू को फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन नहीं हो सकता, इसलिए ठंड के मौसम में इसके मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications