जेन टेलीकॉम के अधिग्रहण की योजना फिलहाल स्थगित
बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम ने दिल्ली स्थित ववासी ग्रुप एवं इसके मलेशियाई भागीदार सईद मोख्तार अल-बुखारी के साथ मिलकर जेन टेलीकॉम में 46 फीसदी शेयर हासिल करने की योजना बनाई थी। वैसे, बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने बुधवार को कहा कि उनकी कंपनी को ववासी ग्रुप से जवाब का इंतजार है।
गोयल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "हमने ववासी ग्रुप से जेन के बारे में सूचना मांगी, पर अभी तक हमें सूचना नहीं मिली है। ऐसे में फिलहाल अधिग्रहण योजना स्थगित करनी पड़ रही है।" ववासी ग्रुप ने दूरसंचार एवं अक्षय ऊर्जा स्रोत जैसे क्षेत्रों में व्यापक निवेश की योजना बनाई है।
ववासी ग्रुप और इसके अरबपति मलेशियाई भागीदार ने जेन में 46 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कुवैती उद्योग समूह खराफी ग्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। खराफी ग्रुप की जेन टेलीकॉम में हिस्सेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications