जीन में छुपा होता है उम्रदराजी का राज
शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि स्तनपायी प्राणियों की उम्र स्पर्म जीन से तय होती है। मादा चूहों के जीनोम से पैदा चूहा पुरुष एवं मादा जीनोम से पैदा चूहे से औसतन 186 दिन अधिक जी पाया। शोध से पता चलता है कि दो मादा चूहों के जीनोम से पैदा चूहे की उम्र सामान्य चूहे से 30 फीसदी अधिक होती है। मादा जीनोम से पैदा मादा चूहों की उम्र करीब 600 से 700 दिन थी।
टोक्यो कृषि विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान के प्रोफेसर तोमोहीरो कोनो एवं सागा विश्वविद्यालय के लैब ऑफ एनीमल रिसोर्स डेवलपमेंट में सहायक प्रोफेसर मनाबू कावाहारा ने इस शोध को पूरा किया। उनका मानना है कि क्रोमोजोम 9 से संलग्न एक खास जीन से किसी स्तनपायी प्राणी की आयु तय होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications