नेपाल में दिलों पर मरहम लगाएगी कबीर की वाणी

जानी-मानी फिल्मकार शबनम विरमानी इस सप्ताह नेपाल में अपना कबीर प्रोजेक्ट पेश करेंगी। इसके तहत कबीर की जिंदगी और उनके दोहों से नेपालियों ेको अवगत कराया जाएगा। प्यार, मानवता एवं सहिष्णुता का संदेश देने वाले कबीर के दोहे लोगों के बुझे हुए दिलों पर मरहम लगाएंगे।

अपने कैमरे में ग्रामीण भारत की महिलाओं के आक्रोश को कैद करने वाली विरमानी शुक्रवार से नेपाल में कबीर प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी। यह परियोजना उनकी छह वर्षो की मेहनत का निचोड़ है। इस प्रोजेक्ट के तहत यहां स्थित भारतीय दूतावास तीन दिवसीय कबीर महोत्सव का आयोजन करेगा।

लोगों को धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रवाद, धार्मिक सहिष्णुता एवं सद्भावना का उपदेश देने वाले कबीर के दोहे सुनाए जाएंगे।

दूतावास के प्रवक्ता अपूर्व श्रीवास्तव ने कहा, "हम क्रांतिकारी सुधारक संत कबीर की विरासत से नेपाल के लोगों को अवगत कराएंगे।" महोत्सव की शुरुआत नेशनल थिएटर में कबीर पर केंद्रित चार फिल्मों के प्रदर्शन से होगी। ये फिल्में कबीर प्रोजेक्ट का अटूट हिस्सा हैं। इस मौके पर संगीत कार्यक्रम भी होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+