शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स में 28 अंकों की गिरावट (राउंडअप)
मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख रहा। सेंसेक्स 28.36 अंकों की गिरावट और निफ्टी 1.25 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 28.36 अंकों (0.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,169.91 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,329.68 के ऊपरी और 17,142.36 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 28.22 अंकों की बढ़त के साथ 17,226.49 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.25 अंक (0.02 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,123.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,161.75 के ऊपरी और 5,111.75 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.75 अंक की बढ़त के साथ 5,122.75 पर खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 58.92 अंकों (0.90 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,587.68 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 66.89 अंकों (0.87 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,751.85 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक वृद्धि रियल्टी, वाहन और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.87 प्रतिशत, वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 1.33 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.86 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट ऊर्जा, तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) और पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) के शेयर मूल्यों में हुई। ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.56 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.54 प्रतिशत और सीजी के शेयर मूल्यों में 0.35 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1518 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई,1241 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications