फिल्म में दिखेगा पहली बार नेपाल का राजमहल
चार साल पहले तक यह गुलाबी महल देश की उन जगहों में से एक था जहां शाही नेपाली सेना के जवानों की कड़ी निगरानी होती थी।
पिछले सप्ताह नेपाली निर्देशक मनीष पंत ने उनकी आने वाली फिल्म 'जिंदगानी दपर्णछाया' के लिए एक गीत और नृत्य को यहां फिल्माया है। महल में फिल्मायी जाने वाली यह पहली फिल्म होगी।
दिलीप रायामाझी, नंदिता केसी, संतोष अगराहारी और रजनी प्रधान पर यह गीत फिल्माया गया है।
पंत का कहना है कि यह महल फिल्म की खासियत होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राजधानी से बाहर रहते हैं और जिन्होंने यह महल नहीं देखा है वह फिल्म में जरूर इसकी झलक देखना चाहेंगे।
यद्यपि शुरुआत में संस्कृति मंत्रालय फिल्म की शूटिंग की इजाजत देने को तैयार नहीं था लेकिन बाद में फिल्म यूनिट द्वारा महल के अधिकारियों को कोई टूट-फूट होने की स्थिति में उसकी भरपाई का आश्वासन देने के बाद वे इसके लिए तैयार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications