जेट ने शुरू की काठमांडू से मुंबई के बीच नई उड़ान सेवा
जेट एयरवेज की यह उड़ान सप्ताह में पांच दिन के लिए है। इसमें 24 सीटें प्रीमियर एवं 120 सीटें इकॉनोमी श्रेणी में रखी गई है। ये उड़ान सेवा सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी जाएंगी।
जेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकोस कारदासिस के अनुसार, "काठमांडू से भारत के लिए पहले से चल रही उड़ान सेवाओं की सफलता को देखने के बाद हमने ये फैसला लिया। काठमांडू से भारत आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, खासकर त्योहारों के मौसम में। मुझे उम्मीद है कि जेट एयरवेज की इस सेवा को व्यापार जगत और अवकाश पर आने वाले यात्रियों के द्वारा बेहद पसंद किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications