बीएमडब्ल्यू की नई कार बाजार में
म्यूनिख के स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन्च की गई इस कार के बारे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च तक ये जर्मनी में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ज्यादातर बाजारों में इसका मुकाबला मर्सिडीज ई क्लास सलून से होगा।
बीएमडब्ल्यू की सीरीज-5 की लंबाई, चौड़ाई एवं सुविधाओं को देखकर कहा जा सकता है कि यह काफी हद तक सीरीज 7 की तरह लगती है। यह बीएमडब्ल्यू सीरीज की अन्य कारों से ज्यादा वजनी भी है। सीरीज-5 में मानक '6-स्पीड' मैनुअल गियरबॉक्स है, जो इसे विशेष बनाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications