शुक्रवार को झारखण्ड में प्रचार करेंगे राहुल
कांग्रेस की झारखण्ड इकाई के महासचिव शैलेश सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, "राहुल गांधी शुक्रवार को चार जगहों पर प्रचार करेंगे।" उन्होंने कहा कि राहुल, बोकारो जिले के बर्मो, गुमला जिले के लातेहार, विसनपुर और सिमडेगा में प्रचार करेंगे।
सिन्हा ने बताया कि चौथे और पांचवे चरण के मतदान के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां आ सकती हैं।
राहुल और सोनिया गांधी ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रथम एवं द्वितीय चरण के मतदान के लिए प्रचार किया था।
कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा, "हमारे पास प्रधानमंत्री के किसी भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की सूचना नहीं है। प्रधानमंत्री बहुत व्यस्त हैं और हो सकता है चुनाव प्रचार में शामिल न हों।"
राज्य में अंतिम चरण का मतदान 18 दिसम्बर को होगा। 23 दिसम्बर को मतों की गिनती होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications