कश्मीर पर बिना शोरशराबे के वार्ता के पक्ष में सरकार (लीड-1)
केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "मीडिया की चकाचौंध से दूर मैं बिना शोरशराबे के वार्ता और शांत कूटनीति के पक्ष में हूं। उपयुक्त समय पर सदन को सामने आए समझौते की जानकारी दी जाएगी।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और मैंने पंजीकृत राजनीतिक संगठनों सहित हुर्रियत के झंडे में शामिल अलगाववादी गुटों सहित जनमत के हर पक्ष से वार्ता का प्रस्ताव किया है। वार्ता आरंभ करने के सरकार के प्रस्ताव की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है। मेरा विश्वास बिना शोरशराबे के वार्ता से हासिल हो सकले वाले समाधान में है।"
उन्होंने कहा कि यदि अभी वार्ता के ब्योरे का खुलासा कर दिया गया तो इससे बिना शोरशराबे की वार्ता के उद्देश्य को नुकसान पहुंचेगा।
चिदंबरम ने इस बात को खारिज कर दिया कि अलगाववादी संगठनों के साथ बिना शर्त बातचीत का प्रस्ताव स्वशासन की उनकी मांग को स्वीकार करने के समान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications