अफगानिस्तान की स्थिरता में भारत अहम साझेदार : रोमर
अफगानिस्तान में और सैनिकों की तैनाती के बारे में राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा किए ऐलान के कुछ घंटों बाद ही बुधवार को रोमर ने यहां कहा, "भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण एवं वैश्विक साझेदार है और अफगानिस्तान में अहम मानवीय योगदान देने के साथ ही इस क्षेत्र में उसकी सकारात्मक भूमिका का हमारे लिए काफी महत्व है।"
अमेरिकी राजदूत ने कहा, "दोनों देशों का लक्ष्य एक है। वह लक्ष्य है दुनिया को आतंकवाद से मुक्त बनाना जहां हमारे लोग बिना किसी भय के पूजा कर सकें, रह सकें और काम व अध्ययन भी कर सकें। हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर तेज काम करने को प्रतिबद्ध हैं।"
गौरतलब है कि मंगलवार रात ओबामा ने अफगानिस्तान में 30,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications