पूर्वोत्तर में स्वाइन फ्लू के 60 मामलों की पुष्टि
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है,"असम में कम से कम 45 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं मेघालय में आठ, मिजोरम में चार, नागालैंड में दो और मणिपुर में एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से कुछ लोगों का अभी भी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। "
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक महीने के दौरान स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी और स्वयंसेवक चयनित हवाई अड्डों और सीमा पर जांच का काम जारी रखे हुए हैं।
मिजोरम के एक सरकारी अस्पताल में अक्टूबर महीने में 28 वर्षीय युवक की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications