चंडीगढ़ के हरित क्षेत्र में लगभग 3 फीसदी की वृद्धि

चंडीगढ़, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के सबसे हरे भरे शहर के रूप में मशहूर चंडीगढ़ के हरित क्षेत्र में लगभग 3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण मंत्री द्वारा सोमवार को जारी नवीनतम वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ का हरित क्षेत्र 35.7 फीसदी से बढ़कर 38.5 फीसदी तक पहुंच गया है। पिछली रिपोर्ट वर्ष 2006 में जारी की गई थी।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने वन सर्वेक्षण की नवीनतम रिपोर्ट सोमवार को नई दिल्ली में जारी किया।

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में हरित क्षेत्र 41 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 43 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है।

चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक ईश्वर सिंह ने आईएएनएस को बताया, " यह लक्ष्य वन विभाग के लगातार प्रयास से हासिल किया गया है जिसमें शैक्षणिक संस्थानों, निवासी कल्याण समितियों और समाज के अन्य संगठनों के प्रयास भी शामिल हैं। "

वन संरक्षक ईश्वर सिंह ने कहा कि हमने पड़ों के कटने और नए पेड़ों को लगाने के बीच संतुलन बनाए रखा। यदि एक पेड़ काटा जाता है तो उसके बादले पांच से 10 पेड़ लगाए जाते हैं। वर्ष 1999 से 2007 तक लगभग 17,000 पेड़ों की कटाई हुई लेकिन इस दौरान 21 लाख से अधिक पेड़ चंडीगढ़ में लगाए जा चुके हैं।

वन विभाग द्वारा 'ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2009-10' के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्य के मुताबिक अगले वर्ष मार्च तक 69,581 पेड़ों और 48,406 छोटे वृक्ष लगाए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+