झारखण्ड में दोपहर तक 21 फीसदी मतदान, सीआईएसएफ जवान की मौत (लीड-2)

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर तक राज्य की कोडरमा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 30 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

झारखण्ड में 14 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन कुछ मतदान केंद्रो पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (इवीएम) में खराबी की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता वी. एच. देशमुख ने आईएएनएस को बताया, " नक्सलियों ने मतदान कर्मचारियों के एक दल को निशाना बनाकर सुबह करीब पांच बजे उस समय विस्फोट किया जब वे मतदान केंद्र पर जा रहे थे। विस्फोट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।"

विस्फोट गिरीडीह जिले के पीरतंड थाने के अंतर्गत तेलियाबहियार गांव के निकट हुआ। इससे पहले राज्य में सुरक्षा कारणों से मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ। मतदान दोपहर बाद तीन बजे समाप्त हुआ।

दूसरे चरण के मतदान में कुल 259 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए लगभग 35,000 सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वायु सेना के चार हेलीकॉप्टरों की भी तैनाती की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+