दिल्ली को पोस्टर मुक्त बनाने की पहल

निगम इस पहल के बारे में दिल्ली के महापौर कंवर सेन बुधवार को कहा,"हर महीने पोस्टर मुक्त दिवस होगा। निगम के कर्मचारी महीने में एक दिन शहर के विभिन्न भागों में जा कर पोस्टर हटाने का काम करेंगे।"
सेन ने बताया,"लोगों को इस काबिल बनाया जाएगा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई पर्चे नहीं फेंके। शहर की खूबसूरती बनाए रखने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।" सेन के मुताबिक इस प्रकार के अपराधों के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना या एक साल की जेल की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications