अफगानिस्तान में भारतीय दखल को अमेरिका भी मानता है: गिलानी
गिलानी ने जर्मन पत्रिका 'डेर स्पेगल' को दिए साक्षात्कार में मंगलवार को कहा, "वास्तव में कुछ मायनों में अफगानिस्तान में हिंसा भारतीय दखल काफी ज्यादा है। यह सिर्फ हमारी राय नहीं है बल्कि अमेरिका में भी यह माना जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "मैं नहीं कह रहा हूं कि अफगानिस्तान में ऐसा है। परंतु अफगानिस्तान में आतंकवाद का अमेरिकी थिंक टैंक सहित कई विशेषज्ञों ने विश्लेषण किया है और उन्होंने भी इसकी चर्चा की है।"
पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के संदर्भ में गिलानी ने कहा, "पाकिस्तान में जिन लोगों से हम लड़ रहे हैं, वे आतंकवादी हैं। वे पाकिस्तानी नहीं हैं बल्कि उज्बेकिस्तान, चेचेन्या और अफगानिस्तान के हैं। वे पाकिस्तान में शांति भंग करने के लिए विदेशी एजेंटो से सहयोग करते हैं।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान में आतंकवाद विदेशी तत्वों द्वारा लाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications