स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
गुरिंदर सिंह की पुत्री सोनिया को तीन दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज के चिकित्सक डॉक्टर संजय दीक्षित ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि युवती को हृदय संबंधी समस्या एवं सांस लेने में तकलीफ थी। उसके नमूने स्वाइन फ्लू की जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया कुछ दिन पहले ही गुजरात से लौटी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसे स्वाइन फ्लू था तथा इसी आधार पर उसके नमूनों की जांच कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications