दुनिया की सबसे बड़ी यूरेनियम कंपनी की निगाहें भारत पर

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विश्व के 15 प्रतिशत यूरेनियम उत्पादन पर नियंत्रण रखने वाली कनाडाई कंपनी केमिको ने बुधवार को कहा कि कनाडा और भारत के बीच हुए असैन्य परमाणु समझौते से उसके लिए बेहतर अवसर पैदा हुए हैं।

हैदराबाद में कार्यालय खोलने वाली इस बहुराष्ट्रीय कंपनी ने कहा कि वह भारत को न केवल यूरेनियम वरन खनन प्रौद्योगिकी भी बेचेगी।

केमिको प्रवक्ता लाइल क्राहन ने आईएएनएस को बताया, "भारत ने नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण की योजना की घोषणा की है। यह केवल चीन से कम है। इसलिए किसी भी यूरेनियम ईंधन आपूर्तिकर्ता के लिए भारत बड़ा बाजार है।"

क्राहन ने कहा कि एक बार समझौते के अस्तित्व में आने के बाद कंपनी भारत के साथ लंबे समय का यूरेनियम बिक्री समझौता करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भारत के पास वर्तमान में 4,000 मेगावॉट की परमाणु ऊर्जा क्षमता है और इसके लिए करीब 20 लाख पाउंड यूरेनियम की खपत होती है।

भारत ने वर्ष 2020 तक 21,000 से 29,000 मेगावॉट परमाणु बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा है लेकिन भारत में यूरेनियम का उत्पादन 10 लाख पाउंड से भी कम रहने के कारण घरेलू यूरेनियम इसके लिए पर्याप्त नहीं है।

भारत और चीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए केमिको की योजना वर्ष 2018 तक अपने यूरेनियम उत्पादन को दोगुना करके चार करोड़ पाउंड करने की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+