नक्सली हिंसा छोड़ें तो होगी बातचीत : चिदंबरम
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर दोहराया है कि अगर नक्सली हिंसा का रास्ता त्याग दें तो सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है।
राज्यसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान चिदंबरम ने कहा, "फिलहाल नक्सलियों के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। अगर वे हिंसा छोड़ते हैं तो बातचीत की जा सकती है।"
उन्होंने कहा, "अगर नक्सली हिंसा त्याग देते हैं तो हम किसी भी विषय पर बातचीत को तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications