अभी तक प्रथम विश्व युद्ध की क्षतिपूर्ति चुका रहा जर्मनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय समाचार पत्र बिल्ड ने बुधवार को जर्मनी की वित्तीय एजेंसी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि जर्मनी को तीन अक्टूबर 2010 तक 5.6 करोड़ यूरो (8.4 करोड़ डॉलर) की रकम चुकाने की उम्मीद है। एजेंसी सरकार के कर्जो और उधारियों का हिसाब रखती है।
जर्मनी ने वर्ष 1952 तक 1.5 अरब मार्क (1952 की विनिमय दर के अनुसार 35.7 करोड़ डॉलर) की रकम युद्ध हर्जाने के रूप में चुकाई। इसके बाद जर्मनी के बंटवारे से हर्जाने का भुगतान बंद हो गया।
पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने के बाद वर्ष 1990 में हर्जाने की मांग फिर सामने आई और बकाया सभी हर्जाने को अगले 20 वर्षो में चुकाना तय हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications