तेजी से गर्म हो रहा है सुंदरवन का जल

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से सुंदरवन का भूतल जल तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस प्रति दशक की दर से बढ़ रहा है जो वैश्विक औसत से आठ गुना ज्यादा है। एक नए अध्ययन में इस चिंताजनक तथ्य का खुलासा किया गया है।

तापमान में ऐसी बढ़ोतरी सुंदरवन को जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले स्थलों में शुमार करती है। भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों द्वारा सुंदरवन में 1980 से अगले 27 वर्षो तक किए गए अध्ययन से पता चलता है इस अवधि में इस इलाके के भूतल जल के तापमान में खतरनाक 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।

यह दुनिया के सबसे बड़े डेल्टा के अस्तित्व के लिए खतरे का संकेत है। तापमान में अगर इसी रफ्तार से इजाफा होता रहा तो यहां की वन्य प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी।

यूनेस्को की सूची में विश्व धरोहर के तौर पर शुमार सुंदरवन भारत एवं बांग्लादेश में 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह कई विलुप्तप्राय प्रजातियों का ठिकाना है। कलकत्ता विश्वविद्यालय में समुद्री विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अभिजीत मित्रा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "यहां के भूतल जल के तापमान में इजाफे की दर 0.06 डिग्री सेल्सियस की औसत वैश्विक तापमान वृद्धि दर से आठ गुना ज्यादा है। यह वाकई चिंता की बात है।"

इस अध्ययन नतीजे को विज्ञान जर्नल करेंट सायंस के ताजा अंक में शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिमालय की हिमनदियों के तेजी से पिघलने के कारण भारत के हिस्से वाले सुंदरवन के पश्चिमी छोर पर जल का खारापन घट गया है, वहीं यहां के नदी मुहानों पर गाद एवं ठोस अपशिष्ट जमा होने के कारण ताजा जल का प्रवाह बाधित होने लगा है और इसके कारण पूर्वी छोर पर खारापन बढ़ गया है। इससे यहां का पारिस्थिकीय संतुलन बिगड़ने लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+