अदालत ने 5 वर्षीय बच्ची के खिलाफ वारंट जारी किया

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपनी तरह की संभवत: पहली घटना में मंगलवार को शहर की एक अदालत ने एक पांच वर्षीय बच्ची के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। यौन उत्पीड़न के एक मामले में गवाही देने के लिए अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ यह वारंट जारी किया गया है।

बयान दर्ज कराने के लिए बच्ची की मां ने उसे अदालत में नहीं लाया। इस पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट शिवाजी शर्मा ने जमानती वारंट जारी कर दिया।

अदालत ने अब सुनवाई की अगली तारीख पर 10 दिसम्बर को मां और बेटी को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

लड़की की मां द्वारा पुलिस में यौन उत्पीड़न के मामले में सुनील उर्फ सोनू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से 29 जून से यह मामला चल रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लड़की की मां ने पड़ोसी पर लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद हमने मामला दर्ज कर लिया था। हमने सुनील को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर दिया था लेकिन मां और बेटी के बयान के बिना मामला आगे नहीं बढ़ सकता।"

इससे पहले अदालत ने बयान दर्ज कराने के लिए मां और बेटी को 18 नवंबर को अदालत में उपस्थित रहने के लिए कहा था लेकिन वह तब भी अदालत में नहीं आई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+