आरुषि हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब्त

सीबीआई अधिकारियों ने नोएडा जिला अस्पताल के दस्तावेज अनुभाग में तलाशी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की पर बताया, "जांच अभी जारी और इस संबंध में कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसमें वर्ष 2008 के दौरान के सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट शामिल हैं।"
अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ
अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अन्य रिपोर्टों से तुलना की जाएगी। सीबीआई ने अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीबीआई अधिकारियों ने इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ भी की। सीबीआई ने सितंबर में आरुषि हत्याकांड मामले की जांच एक नई टीम को सौंप दी थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 16 मई को आरुषि का शव नोएडा के जलवायु विहार स्थित अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। घरेलू नौकर हेमराज का शव अगले दिन बरामद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications