फसलें खराब होने से बिहार के 33 लाख लोग भुखमरी के कगार पर
साहिल मक्कड़
पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में सूखे के कारण फसल खराब होने से करीब 33 लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव व्यासजी ने आईएएनएस को बताया, "यह माना जा रहा है कि राज्य के 26 जिलों में सूखे के लिए जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है। फसल की पैदावार गिरी है और इससे अधिकांश वही जिले प्रभावित हैं, जहां पहले ही अन्न की कमी है।"
उन्होंने बताया, "हमारे अनुमान के अनुसार 1.26 करोड़ परिवार इससे प्रभावित हैं। यदि प्रति परिवार पांच सदस्यों का आंकड़ा रखा जाए तो सूखे से प्रभावित लोगों की संख्या 6.3 करोड़ ठहरती है। इनमें से 33 लाख लोगों के पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं है। यदि हमारा आपूर्ति तंत्र विफल हो जाए तो इन लोगों के भुखमरी का शिकार होने का खतरा है।"
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में सिंचाई के लिए पानी की कमी होती जा रही है। राज्य में कम वर्षा के कारण सिंचाई के बड़े स्रोत इंद्रपुरी जलाशय में पिछले वर्ष की तुलना में पानी 40 प्रतिशत कम है।
व्यासजी ने कहा कि सरकार रबी की फसल को बचाने का प्रयास कर रही है और यदि रबी की फसल खराब हुई तो स्थिति बिगड़ जाएगी। इसके बाद पंजाब से अनाज मंगवाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications