दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देश में चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की दर 7.9 प्रतिशत रही। यह जानकारी सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) से जारी आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में जीडीपी में वृद्धि की दर 6.1 थी। इस प्रकार वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में देश की जीडीपी दर में वृद्धि की दर सात प्रतिशत रही।

विनिर्माण क्षेत्र में 9.2 प्रतिशत, खनन में 9.5 प्रतिशत और निर्माण क्षेत्र में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के कारण जीडीपी में वृद्धि हुई है। परंतु कृषि क्षेत्र में केवल 0.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने ताजा आंकड़ों को 'उम्मीद से अधिक' बताया। विशेषज्ञ अब इस वर्ष जीडीपी में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान में संशोधन की उम्मीद कर रहे हैं।

अहलूवालिया ने भी कहा, "वृद्धि के अनुमानों की समीक्षा की गुंजाइश है।"

जीडीपी में वृद्धि के आंकड़ों से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' में 302.43 अंकों या 1.82 प्रतिशत की उछाल देखी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+