लोकसभा में सांसदों की अनुपस्थिति से प्रश्नकाल के समय में कटौती
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सांसदों को प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया लेकिन प्रश्न पूछने वाले सांसदों की गैर मौजूदगी की वजह से सदन में केवल रक्षा और ग्रामीण विकास से संबद्ध दो ही प्रश्न पूछे जा सके।
सदन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों विरोध के बावजूद कुमार ने प्रश्नकाल जारी रखा। इन दलों के सदस्य पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल भेजे जाने का विरोध कर रहे थे।
प्रश्नकाल की कार्यवाही निपटाने के बाद 11.30 बजे लोकसभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications