बांध के विरोध में ब्रिटिश सांसद का भारत-बांग्लादेश सीमा तक कूच
गैलोवी और उनके साथियों ने सिलहट शहर से सीमा की ओर कूच किया। उन्होंने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की, पर वहां तैनात बांग्लादेश राइफल्स(बीडीआर) के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने यह खबर दी है। यह विरोध प्रदर्शन ऐसे वक्त हुआ है जब प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा का एजेंडा तय किया जा रहा है। वह 19-21 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर होंगी। भारतीय नेतृत्व से उनकी बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठ सकता है।
बांध विरोधियों का कहना है कि बांध बनने से इलाके में बाढ़ की समस्या गंभीर हो जाएगी। ब्रिटिश सांसद ने इसे "जनसंहार का हथियार" करार दिया है। वैसे, भारत बांग्लादेश को यह भरोसा दे चुका है कि बांध बनने से बाढ़ की समस्या पैदा नहीं होगी और न ही जल के स्वाभाविक प्रवाह को बाधित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications