स्कूली बस पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित
घटना जिले के सादाबाद इलाके में हाथरस-सलेमपुर मार्ग पर हुई जब सेंट्रल पब्लिकस्कूल के बच्चों से भरी बस गड्ढे में गिर कर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। हादसे में घायल आठों बच्चों को हाथरस के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सादाबाद थानाप्रभारी आर. एन. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बस में सवार सभी बच्चे कक्षा एक से छह तक के थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह चालक की लापरवाही लगती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications