कैगा संयंत्र में रेडियोएक्टिव मिश्रित पानी मामले की जांच
संयंत्र के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि पानी में रेडियोएक्टिव पदार्थ ट्राइटियम मिलाने वाले व्यक्ति को पकड़ना और भी कठिन हो गया है। वाटर कूलर का पानी पीने से 45 कर्मचारी बीमार पड़ गए थे।
अधिकारी ने कहा कि संयंत्र में 1,689 स्थायी और लगभग 5,000 अनुबंधित कर्मचारी हैं। अधिकारी ने कहा कि संयंत्र में अनुंबध पर आधार पर दो श्रेणियों में कर्मचारी काम करते हैं।
परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अनिल कोकोदकर ने भी कहा है कि इस घटना में अंदर के व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि ट्राइटियम से कैंसर भी हो सकता है। बीमार पड़ने वाले कर्मचारी संयंत्र के यूनिट एक से जुड़े हैं। भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
एनपीसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस.के.जैन ने रविवार को कहा था कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications