मनमोहन सिंह स्वदेश लौटे
मनमोहन सिंह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले सरकारी अतिथि थे।
मनमोहन सिंह की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आतंकवाद के मुकाबले के लिए एक समझौते सहित पांच अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
त्रिनिदाद एवं टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए एक वैश्विक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए जाने की भारत की इच्छा का इजहार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications