कैट परीक्षा में नहीं आई दिक्कत
कैट परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थान कैरियर लॉचंर के उपाध्यक्ष गौतम पुरी ने कहा, "अभी तक हमारे पास परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। शनिवार और रविवार को कंप्यूटर प्रणाली में गड़बड़ी और खराब प्रबंधन के कारण परीक्षा बाधित हुई थी।"
देश में कैट की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। रविवार को देशभर में 13 शहरों के 24 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। कई केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी और कार्यक्रमों में फेरबदल की जानकारी नहीं होने की वजह से छात्रों को बिना परीक्षा दिए लौटना पड़ा था।
शनिवार को भी कंप्यूटर प्रणाली में गड़बड़ी और छात्रों को परीक्षा के कार्यक्रमों में फेरबदल की जानकारी के अभाव के कारण परीक्षा प्रभावित हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications