दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि
न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि साल के नवंबर महीने के इस समय का औसत तापमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "अगले दो-तीन दिन तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। सुबह के समय कोहरे के साथ आकाश पर आशिंक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। सप्ताहभर दृश्यता सामान्य रहेगी।"
अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
शनिवार को तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications