भाजपा के पश्चिम बंगाल बंद से जनजीवन प्रभावित
पुलिस का कहना है कि बंद समर्थकों ने सार्वजनिक यातायात को रोकने के अलावा निजी वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया। कई सड़कों पर जाम भी लगाया गया। बंद से कोलकाता और हावड़ा जिले में भी जनजीवन ठप सा पड़ गया।
बंद की वजह से रेल सेवाएं भी बाधित हुईं। मध्य कोलकाता के रबींद्र सदन चौराहे पर जाम लगाने वाले भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजपा की प्रदेश इकाई उपाध्यक्ष सब्यसाची बागची ने आईएएनएस से कहा, "जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ हमने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह नाकाम रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications