भारत के प्रति दुर्भावना नहीं : राणा
48 वर्षीय राणा हजरत मोहम्मद के विवादास्पद कार्टूनों का प्रकाशन करने वाले डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने के आरोपों को हमेशा गलत बताता रहा है। उसने पहली बार मुंबई हमलों के बारे में कुछ बोला है। पाकिस्तानी मूल का राणा वर्ष 1997 में कनाडा आया था और 2001 में उसे यहां की नागरिकता मिली।
रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राणा के वकील पैट्रिक ब्लेगेन ने कहा, "राणा ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में शामिल होने के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के प्रति उसके दिल में कोई दुर्भावना नहीं है। भारत के साथ उसके करीबी पारिवारिक रिश्ते रहे हैं।"
गत सोमवार को राणा के छोटे भाई अब्बास राणा ने भी कहा था कि उनका भाई निर्दोष है। अब्बास साप्ताहिक समाचार पत्र 'द हिल टाइम्स' के संवाददाता हैं।
उल्लेखनीय है कि राणा और डेविड हेडली से जुड़ी जानकारियों को साझा करने के लिए अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो के अधिकारी जल्द ही भारत जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications