आस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देगा भारत
मेलबर्न, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रिजर्व बैंक ऑफ आस्ट्रेलिया (आरबीए) के एक सदस्य वारेन मैककिब्बन ने सोमवार को सिडनी में एक आर्थिक सम्मेलन में कहा कि आने दशकों में भारत और चीन आस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करते रहेंगे।
मैककिब्बन ने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले दोनों देशों के कारण आस्ट्रेलिया वैश्विक मंदी के प्रभाव से बचनेवाला दुनिया का एकमात्र विकसित देश है। जहां चीन आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, वहीं भारत चौथे स्थान पर है।
आस्ट्रेलिया का केंद्रीय बैंक पहले ही वैश्विक आर्थिक मंदी से देश के बचने का श्रेय बड़े एशियाई देशों में संसाधनों की बढ़ती मांग को दे चुका है।
नवंबर में जारी बैंक की एक वृद्धि भविष्यवाणी में कहा गया था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधरने में एशिया की अग्रणी भूमिका है।
आस्ट्रेलिया में प्राकृतिक संसाधनों में निवेश बढ़ा है। तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) क्षेत्र में अन्य की अपेक्षा अधिक विस्तार हुआ है। एशियाई देशों में संसाधनों की मांग से न केवल आस्ट्रेलिया वैश्विक आर्थिक मंदी का शिकार होने से बचा वरन बैंकों को ब्याज दर में कमी करने को बढ़ावा मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications