असम में अनुसूचित जाति समुदाय की हालत से बूटा सिंह खिन्न

पांच दिवसीय असम दौरे के अंतिम दिन सोमवार को सिंह ने पत्रकारों से कहा, "असम में रहने वाले अनुसूचित जाति के लोगों की दुर्दशा देखकर मैं बहुत दुखी और पेरशान हूं। उनकी स्थिति अवर्णनीय है। मैं कहना चाहूंगा कि वे नारकीय जीवन बिता रहे हैं।"

सिंह और आयोग के अन्य सदस्यों ने गुवाहाटी और अन्य विभिन्न स्थानों पर अनुसूचित जातियों की बस्तियों खासकर सफाई कर्मचारियों के आवासों का दौरा किया और उनकी स्थिति पर निराशा जताई।

सिंह ने कहा कि वह इस मामले को निश्चित रूप से केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे और यह देखेंगे कि समाज के दलित समुदाय की भलाई के लिए असम सरकार को बाध्य किया जाए।

सिंह ने कहा कि वह असम में इन लोगों की दुर्दशा के बारे में राष्ट्रपति को भी जानकारी देंगे।

सिंह ने अनुसूचित जाति समुदाय के हित में चल रही योजनाओं को लागू करने में विफल रहने के लिए भी असम सरकार की निंदा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+