विदर्भ के किसानों ने नहीं देखी खुद पर बनी फिल्म
विदर्भ क्षेत्र के किसानों के जीवन पर निर्माता प्रशांत पेठे और निर्देशक सतीश मनवार ने 'गभरीछा पाउस' नामक फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म को कई पुरस्कार मिल चुके हैं और कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में इसका प्रदर्शन भी हो चुका है।
पेठे ने आईएएनएस से कहा, "फिल्म की कहानी से विदर्भ के किसानों को परिचित किया जाना चाहिए। मैं ऐसा नहीं कर सका। मैं इसे अपनी असफलता मानता हूं।"
पेठे ने कहा कि उन्होंने विदर्भ के लगभग 10 शहरों में इस फिल्म को डीवीडी प्रोजेक्टरों के सहायता से दिखाया गया, लेकिन गांवों में वह ऐसा नहीं कर सके।
पेठे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पैसे की जरूरत है लेकिन फिल्म से उतनी कमाई नहीं हुई।
उल्लेखनीय है कि सूखा प्रभावित विदर्भ क्षेत्र में कर्ज ेमें डूबे किसानों द्वारा आए दिन आत्महत्या किए जाने की घटनाएं होती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications